‘कमांडो 2’ में अलग अंदाज में दिखेंगी अदा

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ‘1920’ और ‘हंसी तो फसी’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा कि वह ‘कमांडो 2’ के लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें वह अपने अब तक के करियर में पहली बार व्यावसायिक और मनोरंजक भूमिका में नजर आएंगी।

विद्युत जामवाल अभिनीत इस फिल्म में वह विजयवाड़ा के एक तेलुगू भाषी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भावना रेड्डी के रूप में नजर आएंगी।

अदा ने आईएएनएस से कहा, “मैंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया। हालांकि, यह एक गंभीर फिल्म है। मेरी भूमिका बहुत ही मनोरंजक है। यह अब तक निभाई भूमिकाओं में गंभीर और भावनात्मक है। इसमें पहली बार मैं मजेदार और एक्शन की गुंजाइश वाली भूमिका निभा रही हूं।”

देवेन भोजानी द्वारा निर्देशित फिल्म दुनियाभर में शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें ठाकुर अनूप सिंह और ईशा गुप्ता प्रमुख भूमिका में हैं।

अपनी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह अब तक के मेरे करियर की सबसे व्यावसायिक और मनोरंजक भूमिका है।

अदा को मारधाड़ वाले सीक्वेंस का प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ी है, लेकिन उन्हें बंदूक चलाना सीखना पड़ा।

तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के साथ यह अदा की पहली बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493