उप्र में तेज धूप खिली

लखनऊ, 28 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हालांकि पछुआ हवा चलने से धूप का एहसास नही हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के बाद पछुआ हवाओं की रफ्तार कमहोने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। यहां 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। हवाओं की वजह से ही सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दो तीन दिनों के बाद हालांकि इन हवाओं की रफ्तार कम होने के आसार हैं। जिससे तापमान में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 14.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493