जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना

जम्मू, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात को बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते घाटी में तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

जम्मू, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात को बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते घाटी में तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “इस अवधि में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।”

श्रीनगर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री कम और गुलमर्ग का शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं, लेह का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री कम और कारगिल का शून्य से 5.2 डिग्री कम रहा।

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, कटरा का 14.0 डिग्री, बटोट का 8.7 डिग्री, बनिहाल का 6.9 डिग्री और भदरवा का 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493