बिहार में खिली धूप

पटना, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा, “अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।”

केन्द्र के अनुसार, गया और पूर्णिया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री, पटना का 12.2 डिग्री तथा भागलपुर का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गया का 29.7 डिग्री, पूर्णिया का 29.8 डिग्री तथा भागलपुर का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493