इजरायल ने गाजापट्टी में हवाई हमले किए

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को फिलिस्तीन से दक्षिणी इजरायल में रॉकेट दागे गए थे, जिसके जवाब में गाजापट्टी को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए।

प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि इजरायली विमान ने हमास को निशाना बनाकर उत्तरी गाजा में हवाई हमले किए।

फिलिस्तीनी मीडिया के मुताबिक, विमानों ने नुसीरत के शरणार्थी शिविर में हमले किए। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

गाजा से आतंकवादियों ने रविवार और सोमवार की रात रॉकेट दागे थे जो शार होनगेव क्षेत्रीय परिषद के खुले क्षेत्रों में गिरे। इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

इससे पहले फरवरी में इजरायल ने गाजा पर हवाई हमले किए थे, जिसमें तीन फिलिस्तीनी घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493