रुमाना ने 15 मिनट के किरदार के लिए सिर मुंडवाया

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुमाना मोला ने ने अपनी आगामी फिल्म ‘इरादा’ में सिर्फ 15 मिनट की भूमिका के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। वह इसे जीवन का कीमती क्षण मानती हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

रुमाना ने एक बयान में कहा, “पूरा अनुभव बेहद कीमती है। बाल फिर बढ़ जाएंगे, अनुभव जीवनभर साथ रहेगा। नसीर सर (नसीरुद्दीन शाह) के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा है और अपर्णा (निर्देशक अपर्णा सिंह) बेहतरीन हैं।”

वह जल्द ही केन घोष की आगामी फिल्म ‘देव डी डी’ में भी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493