संवैधानिक जरूरत के लिए गोवा विधानसभा की बैठक बुलाई : राज्यपाल

पणजी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि छह महीने के भीतर विधानसभा की बैठक बुलाने की संवैधानिक जरूरत पूरी करने के लिए विधानसभा की एक दिन की बैठक बुलाई गई है।

सिन्हा ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपको बताना चाहती हूं कि विधानसभा का सत्र संविधान के अनुच्छेद (174)1 के तहत संवैधानिक शासनादेश का पालन करने के लिए बुलाया गया, जिसके तहत किसी राज्य की विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह माह से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “विधानसभा के अंतिम सत्र की बैठक 31 अगस्त को हुई थी और इसलिए आज (मंगलवार) विधानसभा की बैठक बुलाकर छह माह की संवैधानिक सीमा का पालन किया गया।”

राज्यपाल ने चार फरवरी को राज्य में हुए चुनाव में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने के लिए गोवा के लोगों का शुक्रिया अदा किया। चुनाव के दौरान 83 फीसदी मतदान हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493