अफगानिस्तान में 12 पुलिसकर्मी मारे गए

काबुल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में मंगलवार को एक जांच चौकी पर हुए हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान आतंकवादी ने पुलिसकर्मी के भेष में लश्कर गाह शहर की जांच चौकी पर हमला किया।

तालिबान से जुड़े होने का दावा करने वाले कारी यूसुफ अहमदी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कंधार प्रांत की एक जांच चौकी पर लगभग 40 दिन पहले इसी तरह की एक घटना में 16 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493