मोदी की महराजगंज, देवरिया में जनसभा बुधवार को

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने रैली की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी एक मार्च को महराजगंज और देवरिया में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली के लिए महराजगंज और देवरिया के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां की जनता भी तैयार है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा पताकाओं से दोनों नगर सुसज्जित है। पूर्वाचल राजनीतिक दिशा और दशा में परिवर्तन का संदेश देने को तैयार है। प्रधानमंत्री महराजगंज में जिला कारागार के सामने मैदान में सुबह 11 बजे विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, सांसद पंकज चौधरी सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे।”

वहीं मोदी की दूसरी विजय शंखनाद रैली एक मार्च को दोपहर एक बजे देवरिया में आईटीआई मैदान के सामने होगी। यहां पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद आदि उपस्थित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493