बिहार के बैंकों में भी दिखा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

पटना, 28 फरवरी (आईएएनएस)। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर केंद्र सरकार की कथित बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बिहार में भी व्यापक असर रहा। राज्य के सभी बैंक दिनभर बंद रहे, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यूएफबीयू की बिहार शाखा के महासचिव ज़े पी़ दीक्षित ने दावा किया कि बिहार में हड़ताल का खासा असर देखा गया। हड़ताल में 72 हजार कर्मचारी शामिल हुए। राज्य की 6775 बैंक शाखाएं और 6690 एटीएम भी इस हड़ताल से प्रभावित रहीं।

बैंक हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद अधिकांश एटीएम में भी पैसे समाप्त हो गए।

कई बैंकों के सामने बैंक के कर्मचारी और अधिकारी सुबह पहुंचे और धरना दिया तथा केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।

इससे पहले हड़ताल की पूर्व संध्या पर सोमवार को बैंककर्मियों ने रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493