जम्मू/श्रीनगर, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण कहीं से किसी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं सूचना नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, “भूकंप के झटके शाम 7.12 बजे महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4 मापी गई। इसका केंद्र ताजीकिस्तान में था।”
घाटी के कुपवाड़ा जिले और जम्मू की चिनाब घाटी इलाके में झटके महसूस किए गए।
ग्रिष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी जगह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
ज्ञात हो कि जम्मू एवं कश्मीर में 8 अक्टूबर 2005 को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में भारत और पाकिस्तान प्रशासित क्षेत्रों में 40,000 के करीब लोगों की मौत हुई थी।
dharmpath.com dharmpath