ट्रंप का आर्थिक सुधारों पर जोर

वाशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां कांग्रेस को संबोधित करते हुए आर्थिक सुधारों पर बल दिया।

अपने फैसलों को लेकर विरोधियों के निशाने पर रहने वाले ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर अपनी छवि को मजबूत बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपने भाषण में आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुधारों और रक्षा खर्च में वृद्धि जैसे मुद्दों पर बल दिया।

ट्रंप ने कार्यालय में अपने पहले 40 दिनों में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया है और यात्रा प्रतिबंध, मेक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बजट में करीब 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493