जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक तौर पर बहाल (लीड-1)

जम्मू, 1 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा होने के बाद बुधवार को सामरिक दृष्टि से महत्वूपर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को केवल हल्के वाहनों के लिए एकतरफा खोला गया है।

अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग को आंशिक तौर पर बहाल किया गया है और इस पर केवल नागरोटा से श्रीनगर की ओर हल्के मोटर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है।”

अधिकारी ने बताया कि मेहर इलाके में भूस्खलन का मलबा हटाने और टूटी सड़क के पुनर्निमाण का काम शुरू हो गया है और बुधवार दोपहर तक इसके पूरा होने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद रखने का फैसला किया गया है।”

इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि 9.5 किलोमीटर लंबी नाशरी-चेनानी सुरंग को मार्च में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

इस सुरंग के शुरू होने के बाद जम्मू-श्रीनगर की यात्रा में लगने वाला समय करीब दो घंटे कम हो जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493