मप्र विधानसभा में बजट पेश

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बुधवार को वर्ष 2017-18 का बजट विधानसभा में पेश किया।

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बुधवार को वर्ष 2017-18 का बजट विधानसभा में पेश किया।

वित्त मंत्री मलैया ने एक लाख 69 हजार 954 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए प्रस्तावित कई योजनाओं का ब्यौरा दिया। इस बजट में 25 हजार 689 करोड़ के घाटे का अनुमान जताया गया है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 3.49 प्रतिशत है।

इस बजट में सिंचाई क्षमता बढ़ाने, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार के साथ सड़कों का जाल बिछाने, गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की धनराशि में बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493