मप्र का बजट ऐतिहासिक : शिवराज

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्तमंत्री जयंत मलैया द्वारा बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2017-18 के बजट को ऐतिहासिक करार दिया।

विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चौहान ने कहा, “राज्य को विकसित राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने वाला बजट है। यह अवसंरचना विकास का बजट है। सड़कें हों या सिंचाई की बात, इस बजट में सभी को समाहित किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “सड़क, बिजली, पानी के अलावा सामाजिक क्षेत्र को इस बजट में प्राथमिकता दी गई है। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है।”

चौहान ने आगे कहा, “उनकी सरकार ने खेती को फायदे का धंधा बनाया है। आगामी पांच वर्षो में किसानों की आय दोगुना करने के लिए खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है। फसलों के भंडारण की क्षमता बढ़ाई जा रही है।”

चौहान ने आगे कहा, “इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार देगी, कर्मचारियों को सातवां वेतन मान दिया जाएगा, सभी वर्गो की विधवाओं को पेंशन मिलेगी, गरीबों के लिए दीनदयाल रसोई योजना शुरू होगी।”

उन्होंने इस बजट में किए गए प्रावधानों के आधार पर इसे ऐतिहासिक, अद्भुत और अभूतपूर्व बताते हुए वित्तमंत्री जयंत मलैया को बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493