मारुति सुजुकी की बिक्री 10.9 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की फरवरी में मासिक बिक्री में 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की फरवरी में मासिक बिक्री में 10.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन माह में उसने कुल 1,30,280 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल फरवरी में कुल 1,17,451 वाहनों की बिक्री हुई थी।

फरवरी में कंपनी की घरेलू बिक्री में 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 1,20,735 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल समान अवधि में 1,08,115 वाहनों की बिक्री हुई थी।

इसी प्रकार से कंपनी के निर्यात में इस दौरान 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 9,545 वाहनों की बिक्री हुई जबकि साल 2016 के फरवरी माह में कुल 9,336 वाहनों का निर्यात किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493