पति की मौत के सदमे से प्रसव बाद महिला की मृत्यु

हैदराबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)। एक दुखद घटना में प्रसव के बाद एक महिला की अपने पति की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर सदमे से मौत हो गई।

तेलंगाना के नालगोंडा शहर में एक पुलिस कांस्टेबल एस. सोमेश (30) की 26 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना उसके बाइक पर नियंत्रण खो देने से हुई और वह डिवाइडर से जाकर टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई।

सोमेश की पत्नी हेमलता गर्भवती थी और वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अपने माता-पिता के यहां प्रवस के लिए गई थी। उसे इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।

उसने एक निजी अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद उसके संबंधियों ने उसे बताया कि सोमेश की मौत हो चुकी है। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई।

दंपति की पहले से ही एक दो साल की बेटी है।

दोनों बच्चों के अपने माता-पिता के खो देने से परिवार पूरी तरह शोक में डूब गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493