झारखंड में नक्सलियों ने 3 वाहन फूंके

रांची, 2 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने बुधवार रात एक निजी कंपनी के कैंप कार्यालय पर हमला बोलकर मजदूरों को पीटा और वाहनों को आग लगा दी।

यह घटना रांची से करीब 170 किमी दूर चतरा जिले में गरी नदी के पास हुई।

इस घटना की वजह उगाही देने से इनकार करना बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493