कोलंबो, 2 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के अधिकारियों ने गुरुवार को अपने जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने वाले 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने श्रीलंका के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण में समुद्र में भारतीय मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल दो जहाजों को भी जब्त किया।
जनवरी में एक मंत्री स्तरीय बैठक में श्रीलंका ने भारत से मछली पकड़ने को लेकर लंबे समय से जारी विवाद को सुलझाने का आग्रह किया था।
dharmpath.com dharmpath