उप्र : पत्थर से कुचल कर भांजे की हत्या

बांदा, 2 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में बुधवार को एक मामा ने अपने पांच साल के सगे भांजे की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। यह जानकारी सीओ ने गुरुवार को दी।

सदर पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान ने बताया, “शेखूपुर गांव की महिला सुमन प्रजापति मकर संक्रांति के अवसर से अपने मायके अतरहट में रुकी थी। बुधवार को उसका भाई अशोक अपने पांच साल के भांजे वीरू को किसी बहाने से खेतों की ओर ले गया और वहीं पत्थर से सिर कुचल दिया।”

उन्होंने बताया, “शाम को जब मासूम नहीं दिखा तो परिजनों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह बताने के बजाय घर से ही भाग गया। गांव के लोगों ने बच्चे को खेत में खून से लथपथ पाया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।”

सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493