सपा-कांग्रेस व बसपा का नोटबंदी निशाना कर गया बैकफायर : भाजपा

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने गुरुवार को कहा, “भाजपा सपा व बसपा की सरकारों पर संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने, राजकोष लूटने, नौकरियां बेचने व खेती किसानी को तहस नहस करने के मुद्दे उठाए थे, लेकिन सपा-कांग्रेस गठबंधन ने गरीबी, अभाव व सुशासन से जुड़े मुद्दों पर बहस नहीं की।”

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास खोए बेमेल गठबंधन व बसपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही निशाना बनाया। लेकिन सपा, कांग्रेस गठबंधन व बसपा द्वारा मोदी को निशाना बनाना बैकफायर कर गया है।

दीक्षित ने कहा, “राज्य की जनता मोदी सरकार पर फिदा है। नोटबंदी पर इन दलों ने बड़ा विलाप किया, लेकिन जनता मोदी के साथ खड़ी है। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था खराब हो जाने के आरोप अब झूठे साबित हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “अब तक संपन्न सभी चुनावी चरणों में भाजपा ने बढ़त ली है। प्रदेश में 2014 जैसी मोदी लहर है। नतीजे 2014 के लोकसभा परिणामों का दोहराव होंगे। सपा या बसपा को राज्य में मुख्य विपक्षी दल के लिए जरूरी सीटें भी नहीं मिलेगी। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493