पुलवामा में ग्रेनेड हमले में एक की मौत

श्रीनगर, 3 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने पुलवामा के मुरान चौक पर सुरक्षा बलों की पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड (हथगोला) फेंका।”

ग्रेनेड फटने से मुहम्मद अयूब वानी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

अधिकारी के मुताबिक, “अर्धसैनिक बल के घायल जवान की पहचान सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन के कांस्टेबल दलजीत किरन के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493