केरल बजट : 20 लाख मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन की घोषणा

तिरुवनंतपुरम, 3 मार्च (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में शुक्रवार को 2017-18 का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्तमंत्री थॉमस इस्साक ने 20 लाख गरीब परिवारों के लिए मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट को लोगों के अधिकार की तरह बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अब इंटरनेट लोगों के लिए अधिकार की तरह हो जाएगा और 18 महीनों के भीतर ‘के’ फोन नेटवर्क के जरिए इंटरनेट गेटवे स्थापित किया जाएगा। इसकी लागत 1000 करोड़ रुपये आएगी।

इस्साक ने कहा, “बीस लाख गरीब परिवारों को मुफ्त इंटरनेट प्राप्त कर सकेंगे, जबकि दूसरों को कम दरों पर यह दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493