पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार तड़के हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है, इस बीच कई क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, पूर्णिया का 17.1 डिग्री सेल्सियस और गया का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 34.6 डिग्री, गया का 32़1 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath