जम्मू एवं कश्मीर में गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट सबसे सर्द

श्रीनगर, 4 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “लद्दाख के लेह व कारगिल कस्बों में न्यूनतम तापमान गुलमर्ग से अधिक रहा। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, कटरा में 10.2 डिग्री, बटोट में चार डिग्री, बन्निहाल में 1.4 डिग्री तथा भदरवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493