आलिया को जन्मदिन पर कुछ देना चाहते हैं वरुण

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन अपनी सह-कलाकार आलिया भट्ट को फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की कामयाबी की बधाई उपहार के रूप में भेंट करना चाहते हैं। अभिनेत्री फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही अपना जन्मदिन मनाएंगी।

वरुण से जब आलिया ने गुरुवार को पूछा कि वह उन्हें क्या उपहार देना चाहते हैं तो अभिनेता ने कहा, “मैं हमारी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की सफलता भेंट करना चाहता हूं। यह हम दोनों को लिए सबसे बड़ा उपहार होगा, इसके अलावा मैं निश्चित रूप से जन्मदिन पर कोई उपहार जरूर दूंगा।”

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की अभिनेत्री 15 मार्च को अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगी।

अभिनेत्री से जब उनकी जन्मदिन मनाने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैंने जन्मदिन के संबंध में कोई योजना नहीं बनाई है, मैं अपने जन्मदिन पर चीज बॉल्स खाना चाहती हूं।”

वरुण ने 10 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ब्रदीनाथ की दुल्हनिया’ के बताया कि यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है और दर्शकों को यह मनोरंजक फिल्म देखने में खूब मजा आएगा।

फिल्म करने के दौरान भूमिका की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा कि इस फिल्म में वरुण झांसी के बाशिंदे के रूप में दिखाए गए हैं, इसलिए उच्चारण को लेकर तैयारी करना वरुण के लिए उनके (आलिया) के मुकाबले थोड़ा मुश्किल रहा और वह खुद इस फिल्म में राजस्थान के शैक्षिक केंद्र कोटा से ताल्लुक रखती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493