किम जोंग हत्याकांड : एयर कोरयो के कर्मचारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मलेशिया की समाचार एजेंसी बरनामा के मुताबिक, उत्तर कोरिया की उड़ान सेवा एयर कोरयो के कर्मचारी किम उक द्वितीय व उत्तर कोरिया के एक सेकंड सेक्रेटरी को सूचीबद्ध किया है।

पुलिस का कहना है कि ये दोनों मलेशिया में ही थे। पुलिस प्रमुख खालिद अबू बकर का कहना है कि पुलिस ने विदेश मंत्रालय के जरिए उत्तर कोरिया दूतावास से सेकंड सेक्रेटरी हयोंग क्वांग सोंग से पूछताछ करने का आग्रह किया है।

मलेशिया के आव्रजन विभाग ने जारी बयान में कहा कि पुलिस ने उत्तर कोरिया के नागरिक री जोंग चोल (47) को उत्तर कोरिया प्रत्यर्पित किए जाने के लिए आव्रजन विभाग को सौंप दिया।

इसके साथ उत्तर कोरिया दूतावास के दो प्रतिनिधि भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493