नीतीश ने पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन के निधन पर शोक जताया

पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी और सांसद सैयद शहाबुद्दीन के निधन पर शनिवार को गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन एक कुशल राजनेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भारतीय विदेश सेवा के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है, “समता पार्टी के गठन में भी हम साथ थे। उनसे हमारा पुराना व्यक्तिगत संबंध रहा है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। वह भारत के संघीय ढांचा में पूर्ण विश्वास रखते थे और शासन प्रणाली के सभी स्तर पर लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के पक्षधर थे।”

उनके निधन से न केवल राजनीतिक, बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सैयद शहाबुद्दीन का शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493