बांदा, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के भुराने पुरवा गांव में शुक्रवार को अवैध बालू ढो रहे ट्रैक्टर से कुचल कर दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक बबेरू सत्यवीर सिंह ने बताया, “सड़क किनारे शौच करने गए अमित वर्मा (14) व मुकेश वर्मा (12) की अवैध रूप से बालू ढो रहे ट्रैक्टर से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई और युवक अवधेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।”
उन्होंने बताया, “आक्रोशित ग्रामीण शव रखकर करीब पांच घंटे तक बांदा-बबेरू मार्ग पर जाम लगाए रहे। बाद में उपजिलाधिकारी बबेरू सुरेन्द्र यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक को ओरन चौकी प्रभारी के निलंबन की संस्तुति पत्र भेजे जाने के बाद जाम खुल सका।”
सीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
dharmpath.com dharmpath