अखिलेश की चुनावी सभा में गिरी चारदीवारी, हादसा टला (फोटो सहित)

दुर्घटना में काफी संख्या में बाइकें और साइकिलें दीवार के मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गई। भीड़ ने संयम का परिचय दिया, वरना भगदड़ मचती तो सैकड़ों लोगों की जान चली जाती। सभा के इंतजाम को लेकर भी सवाल उठे।

मुख्यमंत्री की सभा खत्म होने के बाद जब कॉलेज मैदान से भीड़ बाहर आने लगी तो उसी दौरान कॉलेज का गेट सकरा पड़ गया और लोग चारदीवारी को फांदने लगे। तभी दबाव इतना पड़ा कि दीवार भरभरा कर गिर गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में भदोही कोतवाली क्षेत्र से आए इनायत अली (60), गोपीगंज से आए माताचरण यादव और नेवादा गांव निवासी दस साल का मासूम रिंकू दब गया। बाद में पुलिस ने सभी को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर काफी संख्या में भगदड़ की वजह से बिखरे जूते-चप्पल इसकी गवाही दे रहे थे। भीड़ पर पुलिस का नियंत्रण नहीं था। वह मूकदर्शक बनी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493