जानकारी के मुताबिक, मीरगंज इलाके के जिया नगला गांव निवासी धर्मपाल का नाती 25 वर्षीय खेम पाल और उसका साथी प्रदीप किसी काम से बाइक से धनेटा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में धनेटा शीशगढ़ रोड पर जुन्हाई गांव के पास ओवर लोडेड ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
इस हादसे में खेम पाल और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में बैठे कूड़का नगरिया गांव निवासी विकास और जिया नगला गांव निवासी रंजीत घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath