शहर कोतवाली अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी दलित किशोरी ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि 18 नवंबर को उसके पड़ोस में रहने वाला सचिन ठाकुर तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर बाइक से ले गया। इसके बाद धमकाते हुए धौलपुर ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया और होश में आने पर दुष्कर्म किया।
किसी तरह वह उसके चंगुल से बचकर भागी और कोतवाली पुलिस के पास पहुंची।
पड़िता ने बताया कि वह पहले पुलिस से शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अब आरोपी युवक उसे धमका रहा है।
परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
dharmpath.com dharmpath