कश्मीर : मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों में झड़प

श्रीनगर, 4 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी रही। इसी दौरान स्थानीय प्रदर्शनकारियों के साथ सुरक्षा बलों की झड़प हो गई, जिससे अभियान बाधित हो गया। भीड़ ने एक अर्धसैनिक बल के जवान की पिटाई कर उसे घायल कर दिया और उसकी राइफल छीन ली।

पुलिस ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने त्राल क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना के बाद हाफू नाजनीनपोरा गांव की घेराबंदी की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बल के जवान जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों पास पहुंचे, उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जबाव में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय कुछ शीर्ष आतंकवादियों के वहां छुपे होने की सूचना थी। मुठभेड़ रुकवाने के लिए स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। यहां तक कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक हवलदार को भीड़ ने पीट दिया और उसकी राइफल छीन ली। घायल हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि विरोध के बावजूद रात 8.30 बजे तक आंतकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493