जानकारी के मुताबिक, फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सपा व बसपा के दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस मामले में फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार संग्राम यादव के बेटे मोहित ने बलिया शहर कोतवाली में बसपा उम्मीदवार एवं विधान परिषद सदस्य अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा बलवा करने, अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं बसपा नेता अंबिका चौधरी ने इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि सपा उम्मीदवार ने बलिया जा रहे उनके बेटे को घर ले जाकर उसकी पिटाई की और चुनाव में विचलित करने के लिए झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
dharmpath.com dharmpath