शैक्षिक योजना पर सम्मेलन रविवार से

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। जिला और ब्लॉक स्तर पर शैक्षिक प्रशासनिक व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन के लिए नवीन विचारों की पहचान करने के उद्देश्य से रविवार से यहां एक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय (एनयूईपीए) द्वारा आयोजित ‘शैक्षिक प्रशासन में अभिनव पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ में देश भर के करीब 150 जिलों के शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

मानव मंत्रालय संसाधन विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला और ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिला और ब्लॉक स्तर पर अपनाई जा रही शैक्षिक प्रशासनिक व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन के नवीन विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं की पहचान करना है, और स्कूल स्तर पर संस्थागत विकास और प्रदर्शन को सुनिश्चित करना है।

इस सम्मेलन में शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जाएगा, जिसे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा प्रदान किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493