जम्मू एवं कश्मीर में गोलीबारी, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 5 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल में रविवार को गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घायलों में सेना एक मेजर भी शामिल है।

पुलिस का कहना है कि अभी भी रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। हालांकि, आतंकवादियों ने जिस घर का बंकर के रूप में इस्तेमाल किया था उसे ध्वस्त किया जा चुका है।

कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक सैयद जावेद मुज्तबा गिलानी ने त्राल में कर्फ्यू लगाए जाने की खबरों से इनकार किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के छिपे होने के ठिकानों के पास पहुंचे। भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493