मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि गुरिंदर चड्ढा निर्देशित फिल्म ‘वाइसरायज हाउस’ का लंदन में प्रचार करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।
हुमा ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया, “ब्रिटेन में फिल्म ‘वाइसरायज हाउस’ रिलीज होने पर मैं उत्साहित थी। मुझे लंदन स्थित फेसबुक मुख्यालय में आमंत्रित किया गया। मेरा गर्मजोशी से स्वागत हुआ और वे सब मेरे साथ अच्छे से पेश आए। मैंने वहां खूब मजे किए। हमने फेसबुक लाइव चैट भी किया।”
हुमा कहती हैं, “लंदन में फिल्म का प्रचार करने का अनुभव अच्छा रहा।’
फिल्म की कहानी पॉल माएडा बर्जेस, मॉइरा बफिनी और गुरिंदर चड्ढा ने लिखी है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘वाइसरायज हाउस’ में ह्यू बोनविले, गिलियन एंडरसन, मनीष दयाल और माइकल गैम्बन भी हैं।
dharmpath.com dharmpath