वाराणसी में भाजपा की जमीन खिसक चुकी है : धर्मेद्र यादव

वाराणसी, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान होगा। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेद्र यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जिस तरीके से काशी में प्रचार कर रहे हैं, उससे लगता है कि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमीन खिसक चुकी है।

वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मेद्र यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक प्रधानमंत्री स्थानीय स्तर पर इतनी जनसभाएं कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा की जमीन बनारस में खिसक चुकी है, यह शायद प्रधानमंत्री को मालूम हो चुका है।”

धर्मेद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर व्यर्थ के आरोप लगा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ कब्रिस्तान के लिए पैसा दिया जा रहा है, श्मशान के लिए नहीं। जबकि सच यह है कि सरकार ने सभी वर्गो का पूर ख्याल रखा है।

दुष्कर्म के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को लेकर धर्मेद्र यादव ने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493