कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौआपुरवा के पास रविवार सुबह कार की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार आलोक व रजपाल उर्फ रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों जबरपुर मनकापुर सिकंदरा के रहने वाले थे।
हादसे में राजू, रवींद्र व मयंक नाम के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी मंझपतिया गांव से एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। घायलों को सीएचएस में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath