टेनिस : जेमी, ब्रूनो ने जीता मेक्सिको ओपन का युगल खिताब

अकापुल्को (मेक्सिको), 5 मार्च (आईएएनएस)। जेमी मरे और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने मेक्सिको ओपन के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी और ब्राजील के ब्रूनो की जोड़ी ने अमेरिका के जॉन इज्नेर और स्पेन के फेलिसियानो लोपेज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी।

जेमी और ब्रूनो की जोड़ी का यह साथ में चौथा खिताब है। उन्होंने पिछले साल से ही साथ में युगल वर्ग के मुकाबले खेलने शुरू किए हैं। दोनों की यह इस साल की पहली खिताबी जीत है।

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे के भाई जेमी ने अपनी जीत के बाद कहा, “यह मैच बहुत मुश्किल था। हम जानते थे कि हमें ज्यादा अवसर नहीं मिलेंगे, लेकिन हम प्रतिद्वंद्वी जोड़ी से मिले अवसरों को हासिल करने में सक्षम रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493