कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अमेरिका में दो भारतीयों की हत्या की निंदा की। उन्होंने भारत से मामले को अमेरिका के साथ उठाने का अनुरोध किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “अमेरिका में दो भारतीयों की दिल दहलाने वाली हत्या हुई है। भारत सरकार को इस मुद्दे को अविलंब अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाना चाहिए।”
भारतीय-मूल के व्यापारी हरनीश पटेल को गुरुवार की रात दक्षिण कैरोलिना के लैंकेस्टर उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला के कंसास में 22 फरवरी को एक बार में हुई हत्या के बाद हुई है।
dharmpath.com dharmpath