ओडिशा में बीजू पटनायक की जयंती पर मिनी मैराथन

भुवनेश्वर, 5 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बीजू पटनायक की रविवार को 101वीं जयंती पर उनके बेटे नवीन पटनायक ने श्रद्धांजलि दी। भुवनेश्वर में बीजू पटनायक पार्क में आयोजित एक मिनी मैराथन में करीब 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनके पिता जननेता थे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए विभिन्न योजनाओं को बंद कर राज्य के आदिवासी और पिछड़े लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ओडिशा ने वर्ष 2000 के बाद से उनके नेृतृत्व में बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने में और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास हासिल किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजू पटनायक को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उन्होंने कई जिंदगियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर में बीजू पटनायक पार्क में एक मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में करीब 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

बीजू पटनायक का जन्म 5 मार्च 1916 को हुआ था। वह दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493