एआईएफएफ के सलाहकार पद से हटाए जा चुके हैं भूटिया

कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल के सबसे बड़े सितारे बाईचुंग भूटिया को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने वैचारिक मतभेद के चलते सलाहकार पद से हटा दिया गया है।

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान एआईएफएफ और इसके अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल दोनों के सलाहकार थे।

महासंघ से जुड़े एक सूत्र ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि वास्तव में भूटिया को पिछले वर्ष दिसंबर में ही हटाया जा चुका है।

भूटिया को दो साल पहले एआईएफएफ का सलाहकार नियुक्त किया गया था और उनकी स्टीफेन कोंस्टैनटाइन को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने और उनके करार की अवधि 2018 तक बढ़ाने में अहम भूमिका रही।

सूत्र के अनुसार, “लेकिन भूटिया को प्रफुल्ल पटेल के तकनीकी सलाहकार पद से दिसंबर में ही हटा दिया गया। उन्हें नया अनुबंध नहीं दिया गया।”

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भूटिया एआईएफएफ की तकनीकी समिति के चेयरमैन बन सकते हैं, लेकिन इसका फैसला इसी महीने होने वाली एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की बैठक में हो जाएगा।

ऐसी बातें भी निकलकर आई हैं कि भूटिया भारतीय अंडर-17 टीम के नए मुख्य कोच के रूप में कोम तोल को चाहते थे, लेकिन पुर्तगाल के लुइस नॉर्टन को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493