बांदा, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव के एक घर में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई, जिसमें अस्सी साल की एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
कमासिन थाने के पुलिस उपनिरीक्षक निर्मल बाजपेयी ने बताया, “जामू गांव में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक एक घर में आग लग जाने से अस्सी साल की बुजुर्ग महिला दसोदिया जिंदा जल गई। उसके के दो बेटे हैं जो अलग रहते हैं।”
उन्होंने बताया कि दसोदिया का नवासा कामता ने ‘डायल-100’ पर फोन कर इस घटना की सूचना पुलिस को दी और अंदेशा जताया कि उसकी नानी को जलाकर मारा गया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार रुकवा दिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस उपनिरीक्षक ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath