मोदी का पहला रोड शो फ्लाप, इसलिए कर रहे दूसरा रोड शो : अखिलेश

सोनभद्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, “दोबारा परीक्षा वही देता है जो फेल होता है। मोदी का एक रोड शो फेल हो गया इसलिए दूसरा कर रहे हैं, कितने रोड शो करेंगे?”

उन्होंने कहा, “मिर्जापुर में प्रधानमंत्री कह गए कि हर चीज में रेट चलता है। शिकायत में रेट, नौकरी में रेट, इसमें रेट, उसमें रेट.. हम कहते हैं कि एक चीज का रेट बता दीजिए तो जो आप कहेंगे, हम मान लेंगे। हम तो रेट जानना चाहते हैं, लेकिन वो नहीं बता रहे हैं।”

मोदी और भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को काम की बात करनी चाहिए, लेकिन वह मन की बात करते हैं और उनके मन की बात अब तक कोई समझा नहीं है। ‘हमने कहा कि काम की बात कीजिए तो पीछे भाग रहे हैं।’

मायावती पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि पत्थरों वाली सरकार से भी सावधान रहने की जरूरत है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ‘साइकिल’ की रफ्तार और तेज करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।

उन्होंने कहा, “हम लैपटॉप और स्मार्टफोन की बात करते हैं, लेकिन भाजपा वाले कब्रिस्तान और श्मशान की बातें कह रहे हैं। हम स्मार्टफोन इसलिए देने जा रहे हैं, ताकि आम जनता सरकार से सीधे जुड़ जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493