दिल्ली निगम चुनाव में सभी वार्ड में चुनाव लड़ेगी पूर्वाचल जनता पार्टी

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में पूर्वाचल जनता पार्टी (सेक्युलर) ने रविवार को रैली की जिसमें दिल्ली में रहने वाले ‘पूर्वाचल के लोगों और अन्य प्रवासियों के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में होने वाले अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई गई।’ इसके साथ ही पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 272 वाडरें में अपनी प्रत्याशी उतारने की घोषणा की।

यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने दी। साथ ही पार्टी अध्यक्ष सतीश चन्द्र झा ने बताया कि दिल्ली में सबसे ज्यादा जनसंख्या में पूर्वाचलवासी रहते हैं। बावजूद इसके पूर्वाचलवासी भाजपा, कांग्रेस जैसे पार्टियों को वोट देते रहे हैं।

झा ने बताया कि अब पूर्वाचलवासी बटाईदार की तरह नहीं बल्कि मालिक की तरह पूर्वाचल जनता पार्टी (सेक्युलर) के माध्यम से दिल्ली नगर निगम में सरकार बनाएंगे और अपना अधिकार हासिल करेंगे।

झा ने कहा कि पूर्वाचल जनता पार्टी (सेक्युलर) की सरकार बनने पर नेताओं और अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल एसेट कॉरपोरेशन आफ इंडिया नामक संस्था बनाई जाएगी जो कि सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में रहेगी।

पूर्वाचल जनता पार्टी (सेक्युलर) का गठन 4 जनवरी, 2015 को किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493