बैडमिंटन संघ ने विजय सिन्हा को बर्खास्त किया

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को आयोजित वार्षिक आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से मानद महासचिव विजय सिन्हा को बर्खास्त कर दिया।

बीएआई के अनुसार, सिन्हा को बीएआई में किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ने, किसी भी पद पर रहने या देश में बैडमिंटन से जुड़े किसी भी संघ में पद हासिल करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सिन्हा को यौन उत्पीड़न, गबन, भाई-भतीजावाद, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ एक स्वतंत्र न्यायिक समिति जांच कर रही है।

न्यायिक समिति की सलाह पर लखनऊ पुलिस ने सिन्हा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। सिन्हा अभी फरार चल रहे हैं।

सिन्हा को बर्खास्त करने के बाद वार्षिक आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से अनूप नारंग को शेष कार्यकाल के लिए मानद महासचिव चुन लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493