पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि डिम्पल विधानसभा क्षेत्र मुगलसराय से प्रत्याशी बाबूलाल यादव के पक्ष में 12 बजे वीपी हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान, दुलहीपुर में चुनावी सभा करेंगी।
इसी तरह डिम्पल भदोही जनपद में 01:20 बजे राम सजीवन लाल इंटर कालेज, काशी चक खमरिया में विधानसभा क्षेत्र औराई से प्रत्याशी मधुबाला पासी के लिए और 02:30 बजे सुभाष नगर का मैदान थाना ऊझ, ज्ञानपुर में विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर से प्रत्याशी रामरती बिंद की जीत के लिए मतदाताओं से साइकिल पर बटन दबाने की अपील करेंगी।
dharmpath.com dharmpath