पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है तथा तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमन में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री, भागलपुर का 16.3 डिग्री, गया का 13.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.1 डिग्री, भागलपुर का 33.5 डिग्री और पूर्णिया का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath