दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज (सोमवार) सुबह धूपभरी रही। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 58 प्रतिशत रहा।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493